Tuesday, May, 05,2026

पश्चिम बंगाल की जीत में राजस्थान भाजपा टीम की अहम भूमिका

जयपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने सिर्फ स्थानीय ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतारकर रणनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश की। इसी कड़ी में राजस्थान के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम को बंगाल में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई, जिन्होंने संगठनात्मक स्तर पर चुनावी रणनीति को धार देने का काम किया। 'राजस्थान प्रवासो इन वेस्ट बंगाल' नाम से तैयार इस टीम में वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा मोर्चा तक के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। टीम के सदस्यों को बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के अनुसार तैनात किया गया, ताकि बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत की जा सके। इस टीम में वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी, सोपो जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़, अशोक परनामी जैसे नाम शामिल रहे, जिन्हें कोलकाता, सिलीगुड़ी जैसे प्रवासी राजस्थानी बहुल क्षेत्रों सहित अन्य अहम जगहों पर जिम्मेदारी दी गई। वहीं संगठन के अन्य अनुभवों कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तैनात कर चुनावी मैनेजमेंट को मजबूत किया गया।

खास बात यह रही कि टीम में युवा मोचों के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय भूमिका दी गई, जिन्होंने जमीनी स्तर पर संपर्क अभियान, सोशल मीडिया और बूथ प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस टीम ने बंगाल में प्रवासी समाज के साथ समन्वय स्थापित करने, केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों के संचालन और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने इस बार चुनाव को पूरी तरह 'मिशन मोड' में लड़ा, जिसमें अन्य राज्यों के अनुभवी नेताओं का उपयोग कर संगठनात्मक मजबूती पर विशेष फोकस किया गया। बंगाल की जंग में राजस्थान की इस टीम ने संगठनात्मक स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और भाजपा की जीत के लिए जमीन तैयार करने में अहम योगदान दिया। इस टीम की भूमिका का असर चुनावी परिणामों में भी देखने को मिला। पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी को सिलीगुड़ी विभाग की 28 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी, जिनमें से 27 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि राजस्थान के नेताओं को दी गई जिम्मेदारियां केवल औपचारिक नहीं थीं।

इन नेताओं के पास थी जिम्मेदारी

  • अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी प्रधानमंत्री की सभाओं का जिम्मा।
  • सांसद सीपी जोशी- स्थानीय नेताओं की सभाएं।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी सिलीगुड़ी की 28 सीटों का जिम्मा।
  • रामचरण बोहरा सहित अन्य नेता- गृह मंत्री की सभाएं
  • इसके अलावा राजेंद्र राठौड़, विष्णु चेतानी, जितेंद्र गोठवाल सहित कुल 46 नेताओं ने राजस्थान भाजपा की योजना के तहत पश्चिम बंगाल में डेरा डाले रखा और चुनावी अभियान को गति दी। बंगाल चुनाव में राजस्थान के नेताओं की यह टीम सिर्फ सहायक नहीं, बल्कि रणनीति का अहम हिस्सा बनकर उभरी, जहां मैदान से लेकर मैनेजमेंट तक हर स्तर पर सक्रियता दिखी और परिणामों में उसका असर भी साफ नजर आया।

मुख्यमंत्री का 'पग फेरा' भी रहा शुभ

बंगाल चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा भी भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया। हरियाणा और दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी मुख्यमंत्री का 'पग फेरा' शुभ साबित हुआ। सिलीगुडी, हावडा उत्तर, बैरकपुर सहित छह विधानसभा क्षेत्रों मैं मुख्यमंत्री ने मारवाड़ी समाज और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठके की, जिससे संगठन को मजबूती मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery